Friday 22 September 2017

कौन है रोहिंग्या मुसलमान ? क्या है पूरा मामला ?




रोहिंग्या लोगो के पास किसी भी देश की नागरिकता नहीं है। वैसे रहते वो म्यांमार में है लेकिन म्यांमार उन्हें सिर्फ गैरकानूनी बांग्लादेशी प्रवासी ही मानता है इनकी संख्या लगभग 10 लाख के आसपास है। रोहिंग्या मुसलमानो का आरोप है कि म्यांमार बहुसंख्य बौद्ध और सुरक्षा बल हमेशा परेशान और प्रताड़ित करते है। रोहिंग्या मुसलमानो के पास कोई अधिकार नहीं है सयुंक्त राष्ट्र रोहिंग्या मुसलमानो को सबसे प्रताड़ित जातीय समहू मानता है।

ये लोग ना तो अपनी मर्जी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ जा सकते है और ना ही काम कर सकते है। उन्हें कभी भी देश छोड़ने को कहा जा सकता है म्यांमार में इन लोगो के लिए कोई कानून नहीं है जहाँ ये अपनी बात रख सके। या ये कहे म्यांमार में इन लोगो की कोई सुनवाई नहीं है।

ये लोग दशकों से रखाइन प्रांत में रह रहे है लेकिन वहां के बौद्ध लोग इन्हे बंगाली कह कर दुत्कारते है। वैसे ये लोग जो भाषा या बोली बोलते है वो बांग्लादेश के चटगॉव में बोली जाती है। रोहिंग्या लोग सुन्नी मुसलमान है। बांग्लादेश के दक्ष्णि हिस्से में लगभग 3 लाख लोग रहते है। इनमे से ज्यादातर ऐसे लोग है जो म्यांमार से भाग कर यहाँ आये है। बांग्लादेश भी सभी रोहिंग्या मुसलमानो को शरणार्थी के तौर पर मान्यता नहीं देता।

बांग्लादेश के अलावा ये लोग भारत, थाईलैंड, मलेशिया, और चीन जैसे देशो का रुख कर रहे है।

सुरक्षा के लिए खतरा - रोहिंग्या मुसलमान ?

म्यांमार में हुए हालिया हमलो में रोहिंग्या मुसलमानो के शामिल होने के प्रमाण मिले है। इन लोगो के खिलाफ हुई करवाई को म्यांमार के सुरक्षा बल सही मानते है और कहते है कि इस तरह के हमले रोकने के लिए इस करवाई के सिवा कोई और चारा नहीं था। म्यांमार सरकार ने इन मुसलमानो पर देश के अंदर आंतकी गतिविधियाँ फ़ैलाने का आरोप लाया है।

भारत में 40000 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान 

भारत में अनुमान के मुताबिक म्यांमार और बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वाले रोहिंग्या मुसलमानो की संख्या चालीस हजार से ज्यादा है सरकार को मिली जानकारी के अनुसार इन लोगो का आतंकी संगठनों के झांसे में आसानी से आने के आशंका है। ख़ुफ़िया एजेंसी के मुताबिक पास्कितान में बैठे आंतक के आका इन्हे अपने चुंगल में लेने की साजिश कर रहे है.

भारत के गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के म्यांमार दौरे से पहले घोषणा की थी कि भारत रोहिंग्या मुसलमानो को भारत से निर्वासित करेगा। 

Labels:

1 Comments:

At 3 March 2022 at 12:18 , Blogger yihyakadis said...

How to win at gambling sites - Dr.CMD
What are the most common casino sites? We will 인천광역 출장안마 answer those questions and give 밀양 출장샵 you the information 문경 출장샵 you need before placing any 삼척 출장마사지 wagers. Learn. 사천 출장샵

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home